|
|
|
कल्पना के बारे में कल्पना मेरा व्यक्तिगत अंतरजाल पृष्ठ है. मैं, यानि सुनील, भारत में पला बड़ा हुआ और 1988 से उत्तरी इटली में बोलोनिया शहर में रहता हूँ. मैं डाक्टर हूँ और बोलोनिया में एक गैर सरकारी संस्था आइफो (AIFO) में वैज्ञानिक और चिकित्सा सम्बंधी विषयों पर सलाहकार का काम करता हूँ. मेरे काम का सम्बंध जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य संघ (WHO) तथा लंदन में कुष्ठ निवारण संस्थाओं की फेडेरेशन (ILEP) से भी हैं. कल्पना का ध्येय है सामाजिक संचेतना और विकास की चेष्ठायत सृजनता को बढ़ावा देना. इसका कोई व्यवसायिक ध्येय नहीं है. कलपना के पृष्ठों में प्रस्तुत रचनाएँ कुछ मेरी है , कुछ मेरे परिवार के लोगों की और कुछ उनकी, जिनका मैं प्रशंसक हूँ और सम्मान करता हूँ.कल्पना के पृष्ठों पर आप का स्वागत है . आशा है कि आप को इन पृष्ठों में अपनी रुचि का कुछ मिलेगा.सविनय ,डा. सुनील दीपक, इटली |
All the work on this website is licensed under
a
Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 3.0 License.
Kalpana it website design & maintenance by Sunil Deepak
Copyright Sunil Deepak