नमस्ते इंडिया बोलोनिया की भारतीय एसोसियेशन

नमस्ते इंडिया बोलोनिया की भारतीय एसोसियेशन है. बोलोनिया शहर में भारत से आये प्रवासी अधिक नहीं, हालाँकि पिछले कुछ वर्षों में बोलोनिया विश्वविद्यालय में भारत से आने वाले उच्चतर शिक्षा के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है. नमस्ते इंडिया भारतीय प्रवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है. यह एसोसियेशन श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा संचालित है.

भारत से आये विद्यार्थियों का ओरकुट गुट भी है, जिसके द्वारा आप उनसे सम्पर्क कर सकते हैं.

***