सनातन साँस्कृतिक परिषद बोलोनिया की बँगाली एसोसियेशन

बोलोनिया की सनातन साँस्कृतिक परिषद बँगाली एसोसियेशन है जिसमें भारत और बँगलादेश के लोग मिल जुल कर शामिल हैं. इस एसोसियेशन का मुख्य ध्येय इटली में, विषेशकर बोलोनिया में रहने वाले बँगाली हिन्दु प्रवासियों को सहारा देना तथा उनके लिए साँस्कृतिक कार्यक्रम करना है. इस एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री बिनिल गोपाल सेन हैं और यह एसोसियेशन हर वर्ष बोलोनिया में दुर्गा पूजा का आयोजन करती है.

***