रवींद्र व्यास का कला संसार
इंदौर में 1962 मे जन्म। विज्ञान में स्नातक, समाज कार्य में स्नातकोत्तर पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. सन् 1982 में कुछ
समय तक इंदौर से
ही प्रकाशित साप्ताहिक प्रभात किरण में पत्रकारिता की शुरुआत. इसके बाद फिर 1987-88 में इसी अखबार में काम.
1989 में दैनिक चौथा संसार में सब एडि़टर से लेकर फीचर एडि़टर तक सफर. इसी अखबार के लिए हर साल सूर्यास्त और सूर्योदय नाम
से खास परिशिष्टों का संपादन-संयोजन. यहीं पर सांस्कृतिक पत्रिका इंद्रधनुष का संपादन. सास्कृतिक कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग से लेकर साक्षात्कार.
अगस्त-1989 से दैनिक भास्कर में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव-विशेष पन्नों का संपादन-संयोजन.
यहीं साप्ताहिक पत्रिका इंदौर पोस्ट, भास्कर टुडे, वीकेंड भास्कर का संपादन.
फरवरी-2008 से इंदौर से प्रकाशित दैनिक अखबार नईदुनिया में डिप्टी एडिटर. यहीं पर ब्लॉगदुनिया पन्ने की शुरूआत भी की.
लघु पत्रिका आवेग, इबारत और कादम्बिनी में कहानियां प्रकाशित. कुछ कविताएं भी. सिनेमा और संगीत में गहरी रूचि. अखबारों में कविता-कहानियों के लिए रेखाचित्र. पिछले आठ सालों से पेंटिंग. खासकर हरे रंग में खूब काम किया. अब तक तीन समूह प्रदर्शनियों में चित्र प्रदर्शित. दो नेशनल आर्ट कैम्प में भागीदारी.
इस साल चित्रों की चार एकल नुमाइश.
इंदौर में रहते हैं. फोन 9229825454 - 0731-6545890 ईमेल ravindrasvyas(at)gmail.com
रवींद्र व्यास की कला के कुछ नमूने देखिये (कल्पना के अंग्रेज़ी पन्नों पर)
***



